Live Khabar 24x7

CM Kejriwal Bilaspur Speech : बिलासपुर में ‘आप’ की बड़ी सभा, CM केजरीवाल ने PM Modi पर जमकर साधा निशाना, फ्री रेवड़ी पर बोल दी ये बड़ी बात

July 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CM Kejriwal Bilaspur Speech : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने चुनाव के लिहाज से आज बिलासपुर में महारैली की। वहीं साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया। CM केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल ने फ्री रेवड़ी को लेकर हमला किया।

CM Kejriwal Bilaspur Speech : जन सभा में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आते हैं। दिल्ली में गरीबों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलने लगी। क्योंकि नीयत साफ है, ये नहीं चाहते ऐसा हो, क्योंकि अगर गरीब का बच्चा पढ़-लिख कर कमाने लगा तो बीजेपी कांग्रेस के पास हाथ जोड़कर कौन आएगा?

CM Kejriwal Bilaspur Speech : वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं- कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहे हैं। हमारी रेवड़ी मिलती तो है। मोदी जी ने जो 15 लाख हर खाते में डालने को कहे थे, वो मिलना तो दूर, जो हमारे घर ₹2000 पड़े थे, वो भी ले लिए।

केजरीवाल ने कहा – इन्होंने सब अडाणी को दे दिया है। पंजाब में एक साल हुआ है, घाटे में चल रहे थर्मल पॉवर प्लांट को हमने खरीदा, उसे नफे में लाएंगे। चिट फंड सीओज की सारी संपत्ती जप्त करेंगे और नीलामी करके लोगों का पैसा वापस करेंगे। नीयत हो तो मुमकिन है। साल 2000 में छत्तीसगढ़ बना। छत्तीसगढ़ के पास लोहा, जंगल, नदियां, खेती सब कुछ है, लेकिन अच्छे नेता और पार्टियां नहीं हैं।

आगे बोले – वरना 20 साल में राज्य का एक-एक परिवार अमीर होता। आप बीजेपी कांग्रेस से नाराज हैं तो आम आदमी की सभा में पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ आज घोटालों से जाना जाता है। बीजेपी को मौका मिला तो बीजेपी ने लूटा। कांग्रेस को को मौका मिला तो उन्होंने लूटा। पहले दिल्ली का भी यही हाल था। अब दिल्ली तरक्की के लिए जानी जाती है। नीयत साफ़ हो तो सब मुमकिन है।

Read More : Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार, मुख्यमंत्री मितान योजना का भी किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के लोगों को भी ये फ्री रेवड़ी चाहिए

CM Kejriwal Bilaspur Speech : मोदी जी कहते हैं कि मैं जनता को फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूँ। तो मोदी जी, आपके वाले तो फ्री की रेवड़ी अपने घर ले जाते हैं। मैंने दिल्ली वालों के हाथों में 7 फ्री की रेवड़ी रख दी है। मुफ़्त और 24 घंटे बिजली, मुफ़्त और साफ पानी, मुफ़्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सफ़र, शानदार स्कूल बनाकर मुफ़्त शिक्षा, शानदार महिला क्लानिक हॉस्पिटल बनाकर मुफ़्त इलाज, युवाओं के लिए 12 लाख रोज़गार का इंतजाम। छत्तीसगढ़ के लोगों को भी ये फ्री की रेवड़ी चाहिए।

सीएम केजरीवाल बोले कभी सोचा है महंगाई इतनी क्यों? पेट्रोल यहां ₹102/लीटर है। उसमें से पेट्रोल की कीमत ₹57/लीटर, बाकी ₹45/लीटर टैक्स। इतना टैक्स क्यों? ऐसे ही दूध, दाल, चाय, चीनी, चावल पर टैक्स है। ये सारा पैसा मित्रों के लोन माफ़ करने में दे रहे हैं।

इस दौरान बिजनेसमैन गौतम अडाणी और पीएम मोदी को लेकर CM केजरीवाल निशाना साधने से पीछे नहीं हटे। सीएम केजरीवाल बोले – मोदी जी ने कुल 11 लाख करोड़ का कर्ज़ अपने दोस्तों का माफ़ किया है। कुछ तो लिया ही होगा? बेईमानी करें मोदी जी और जेल जाएं ग़रीब के बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया ? उन्होंने कहा कि भारत को पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री चाहिए। मोदी जी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने गांव स्कूल के बाद पढ़ाई नहीं की। कोई पढ़ा-लिखा पीएम कभी नोटबंदी नहीं करता।

नोटबंदी पर भी घेरा

बोले नोटबंदी से भ्रष्ट्राचार खत्म होगा। क्या हुआ? आतंकवाद खत्म होगा, क्या हुआ? इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने बिलासपुर में ‘चौथी पास राजा’ की ऐसी कहानी सुनाई, जिसमें अनपढ़ राजा ने अपनी मूर्खता से पूरा देश बर्बाद कर दिया था।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all