रामपुर। CM Bhent Mulakat : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की हैं।
Read More : CG Congress Meeting : प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सीएम हाउस में ली हाई लेवल मीटिंग, बैठक में CM बघेल समेत मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रहे मौजूद
देखें लिस्ट –
1. कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क।
2. ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र।
3. चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण।
4. बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
5. रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।
6. ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
7. कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन का निर्माण।
8. कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
9. ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
10. चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।
11. रामपुर और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।
किसान के घर ग्रहण किया भोजन
वहीं मुख्यमंत्री ग्राम चिर्रा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान सुभाष चंद राठिया के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का सुभाष के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर पारंपरिक रूप से तिलक-आरती कर, धान की बाली से बने माला पहनाकर एवं शाल श्री फल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। राठिया परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद एवं आम का अचार परोसा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।
Read More : Congress Meeting Update : हाई लेवल मीटिंग के बाद मंत्री TS सिंहदेव ने की मीडिया से चर्चा, ढाई-ढाई साल के सवाल पर कहीं ये बात
सुभाष उनकी पत्नी एवं बच्चे मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर खुशी से गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुभाष एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री को किसान सुभाष ने बताया कि वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके पास 5 एकड़ खेत है। जिसमें वे खरीफ सहित रबी की फसल लेते है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं जैसे ऋण मांफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। गृह स्वामी ने कहा कि हम जैसे साधारण व्यक्ति के घर मुख्यमंत्री का आगमन हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। यह दिन हमारे परिवार को आजीवन याद रहेगा
उच्च शिक्षा की रुचि देखकर बिटिया को दिया लैपटॉप
किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित 3 बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास है। लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया और आगे की पढ़ाई के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। छोटी बेटी एकलव्य विद्यालय में 8वीं में अध्ययनरत है एवं बेटा हाई स्कूल पास है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।