आइजोल। CM Oath Ceremony : 20 नवंबर 1987 को भारत के राज्य के रूप में शामिल हुए मिजोरम को आज अपना नया मुख्यमंत्री बन गया है। पांच राज्यों में चुनाव नतीजे सामने आने के बाद दो राज्यों में आज सरकार का गठन हो गया है। कांग्रेस और भाजपा को पछाड़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीटों की बहुमत के साथ चुनाव जीता।
जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जेडपीएम के 11 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।