Live Khabar 24x7

CM Oath Ceremony : नायब सिंह सैनी कल दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल

October 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CM sai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CM Oath Ceremony : हरियाणा में दूसरे बार भाजपा ने जीत हासिल की है। जिसके बाद दोबारा नायब सिंह सैनी को हरियाणा का सीएम बनाए जाने का ऐलान किया गया। अब कल यानी 17 अक्टूबर को नायाब सिंह सैनी सीएम पद की शपथ लेने जा रहे है। इस शपथ ग्रहण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय कल सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे। जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all