CM Oath Ceremony : नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बजरंगबली, सीतापुर क्षेत्र से पहुंची महिलाओं में गजब का उत्साह
December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CM Oath Ceremony : साइंस कॉलेज मैदान में आज नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने जा रहे है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री समेत तमाम भाजपा के मंत्री और नेता पहुंच रहे है। इस बीच बजरंगबली के भेष में व्यक्ति भी पहुंचा। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। VVIP के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। वहीं 50,000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम सांइस कॉलेज में रखा गया है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ ही कुछ देर में विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
सीतापुर क्षेत्र से पहुंची महिलाओं में दिखा उत्साह
सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंची 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है। टीम की नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से विष्णुदेव साय जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि भौगोलिक रूप से पिछड़ा हुआ सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा।
RELATED POSTS
View all