CM Oath Ceremony : Vishnu Deo Sai ने PM मोदी की उपस्थिति में ली CM पद की शपथ, देखें Live
December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CM Oath Ceremony : Vishnu Deo Sai ने PM मोदी की उपस्थिति में CM पद की शपथ ली। साइंस कॉलेज मैदान में आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय ने शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने हस्ताक्षर किया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। वहीं उप मुख्यमंत्री के रूप में विजय शर्मा और अरुण साव ने शपथ ली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम…#सुशासन_का_संकल्प https://t.co/DwRHcvbcwS
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 13, 2023


साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ग्रहण किया। अरुण साव ने भी हिंदी में ईश्वर की शपथ ली। प्रदेश के दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी हिंदी में शपथ लिया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।
RELATED POSTS
View all