Live Khabar 24x7

CM Oath Ceremony : 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय, PM मोदी समेत ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल…

December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर । CM Oath Ceremony : प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं मंत्रिमंडल की भी शपथ हो सकती है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

Read More : CG New CM : विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से की मुलाकात, विधायक दल का नेता चुने जाने का सौंपा पत्र, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

बात दे शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर विधायक, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला ,भूपेंद्र सवन्नी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। भाजपा की चौथी सरकार का शपथ समारोह 13 दिसंबर को होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के सीएम, मंत्री शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all