Live Khabar 24x7

CM Resign! : मुख्यमंत्री देने जा रहे इस्तीफा! थोड़ी देर में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, लग सकता है राष्ट्रपति शासन

June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। CM Resign! : पिछले 2 महीने के करीब हो चले मणिपुर जातीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गृह मंत्री का दौरा, ऑल पार्टी मीटिंग का उतना असर देखने को मिला, ममता बनर्जी और कुछ बड़े राजनितिक चेहरे इसका हिस्सा नहीं बने।

हालात जरा भी ठीक होने का नाम नहीं ले रहे है, अबतक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब ख़बरें है कि मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह आज इस्तीफा दे सकते है। साथ ही राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात भी कर सकते है।

CM Resign! : मीडिया जानकारी अनुसार, मणिपुर में शांति के लिए कुकी समाज और मैतेई समाज से बैक चैनल के माध्यम बातचीत शुरू की जायेगी। राज्यपाल अनसुइया उईके से जल्द ही कुकी समुदाय के प्रतिनिधि, विधायक, सिविल सोसायटी के लोग मिलेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि बैक चैनल के माध्यम सीएम बीरेन सिंह मैतेई समाज के वरिष्ठ लोगों, विधायकों और सिविल सोसायटी के लोगों से मिलेंगे।

राष्ट्रपति शासन की उठी मांग

CM Resign! : वहीं विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री राज्य में हिंसा का दौर रोकने में पूरी तरह विफल रहे हैं। लिहाजा उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और केंद्र को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस दबाव के बावजूद एन बीरेन सिंह पर भरोसा बनाए रखा।

मणिपुर के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इससे पहले राहुल गांधी मणिपुर हिंसा के प्रभावितों के लिए लगाए गए राहत शिविर में भी गए थे।

RELATED POSTS

View all

view all