Live Khabar 24x7

CM साय समेत मंत्रिमंडल ने रामलला के किए दर्शन, ननिहाल का उपहार भी किया अर्पित, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

July 13, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सभी कैबिनेट मंत्रियगण रामलला के दरबार पहुंचे। इस दौरान मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे गूंज उठे। सभी ने आज श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु राम को ननिहाल का उपहार भी अर्पित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा पवित्र जल, विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू तथा कोसे के वस्त्र प्रभु को अर्पित किए।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम से छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरी कैबिनेट के साथ श्री रामलला के दर्शन के लिए आज अयोध्या धाम आए। भगवान श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से वो शुभ घड़ी आ गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।

RELATED POSTS

View all

view all