प्राकृतिक आपदा से प्रभावित केरल और त्रिपुरा के लिए CM साय ने किया 15-15 करोड़ रूपए मुआवजे का ऐलान, बोले- छत्तीसगढ़ सरकार मदद के लिए है तत्पर…
August 29, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। केरल और त्रिपुरा मे कुदरत ने जमकर तबाही मचाई है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए है। इसी बीच प्रदेश (छत्तीसगढ़) के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, “विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए की राशि आपदा राहत के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया है। मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।”

RELATED POSTS
View all