Live Khabar 24x7

CM Sai Birth Day : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 60 वां जन्मदिवस आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CM Sai Birth Day : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना 60 वां जन्मदिन मन रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश इ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा से भूपेश बघेल और गृहमंत्री शर्मा ने की मुलाकात, CM साय ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को जन्मदिन की दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट लिखते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

RELATED POSTS

View all

view all