इसरो की सफलता पर CM साय ने दी बधाई, बोले- भारतवर्ष के लिए आज का दिन ऐतिहासिक
August 16, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। SSLV-D3/EOS-08 मिशन के सफल लॉन्चिंग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो की पूरी टीम को बधाई दी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो की पूरी टीम को SSLV-D3/EOS-08 मिशन की शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसरो ने एक बार फिर सैटेलाइट लांच कर सफलता के नए प्रतिमान स्थापित किये हैं। इस सफल प्रक्षेपण ने यह सिद्ध किया है कि भारत माइक्रो, मिनी और नैनो उपग्रह भेजने में सक्षम है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष में नए आयामों को सफलतापूर्वक हासिल कर रहा है।
RELATED POSTS
View all