Live Khabar 24x7

नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका को सीएम साय ने दी बधाई, 31 जुलाई को लेंगे राजभवन में शपथ!

July 28, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। छत्तीसढ़ समेत देश के कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। जहाँ राष्ट्रपति ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने के लिए बधाई दी और उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आदरणीय रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को रामेन डेका संभवतः रायपुर पहुंचेंगे। जहां 31 जुलाई को वे राजभवन में शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आर.सी. सिन्हा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all