Live Khabar 24x7

शॉपिंग मॉल हादसे में मासूम की मौत को CM साय ने बताया हृदयविदारक, सभी मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर लगे सुरक्षा उपकरणों की जांच के दिए निर्देश

March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। राजधानी में 19 मार्च को शॉपिंग मॉल में तीसरे मंजिल से गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी। घटना से शॉपिंग मॉल के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि “पिछले दिनों राजधानी रायपुर के शॉपिंग मॉल में दुर्घटनावश अबोध राजवीर की मृत्यु हृदयविदारक है। उस दुःख को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं हो सकते। वह महज दुर्घटना थी, फिर भी हमने प्रदेश के सभी मॉल्स समेत ऐसे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वहां लगे सुरक्षा उपकरणों आदि की समुचित जांच करने का निर्देश दिया है।”

बता दें कि बीते 19 मार्च को एक परिवार सिटी सेंटर मॉल में दूसरे माले से तीसरे माले में जाने के लिए स्केलेटर में चढ़ रहा था। इसी दौरान एक साल का मासूम युवक के हाथ से छूट गया और वह नीचे जा गिरा। बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all