हरियाणा के लिए रवाना हुए CM साय, नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह हरियाणा के लिए रवाना हो गए है। दरअसल हरियाणा में आज नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में CM साय भी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी हरियाणा रवाना हुए हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी है।

आपको बता दे नायब सिंह सैनी दूसरी बार आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सैनी के अलावा कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ भी दिलाई जा सकती है।


Spread the love