राज्य खेल अलंकरण समारोह में पहुंचे CM साय, कुछ देर बाद खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित, देखें LIVE
August 29, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने दिन दयाल ऑडिटोरियम पहुंच गए है। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों का शॉल भेंटकर सम्मानित किया, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के पदक विजेताओं और खेल विभूतियों को खेल अलंकरण से सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कर रहे हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, इंद्र कुमार साहू, प्रणव कुमार मरपच्ची उपस्थित हैं।
खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए
वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया
RELATED POSTS
View all