दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे सीएम साय, मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल का दिया जवाब, बोले- अभी इंतजार कीजिए
June 10, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शपथ समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली से राजधानी रायपुर लौट आए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, अभी इंतजार कीजिए। बता दे कि मीडिया कर्मियों ने CM साय से पूछा कि, कौन-कौन मंत्री बन सकते हैं? इस सवाल पर भी सीएम ने कहा- इंतजार करिए।
Read More : छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, CM साय ने जताया दुःख
वहीं छत्तीसगढ़ से भाजपा के 10 सांसद होने के बावजूद केंद्रीय कैबिनेट में सिर्फ एक राज्यमंत्री का पद मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- ऐसा ही होता रहा है।
RELATED POSTS
View all