Live Khabar 24x7

CM साय का आज बस्तर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

November 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CM Sai

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी सोमवार को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं वे विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। इसी के साथ सीएम साय स्थल भ्रमण और व्यस्त कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 9:55 बजे सबसे पहले पुलिस ग्राउंड हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद वह वहां रायपुर के हेलीकॉप्टर से चित्रकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुबह 11:05 बजे के करीब चित्रकोट में आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। इस दौराम में क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में चर्चा की जाएगी। जिसके बाद चित्रकोट से हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री साय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे। और संभाग के सभी जिलों के विकास योजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही आदिवासियों के उत्थान और विकास पर मंथन होगा।

RELATED POSTS

View all

view all