Live Khabar 24x7

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात, CM ने दी बधाई और शुभकामनाएं

June 23, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर सांसद तोखन साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। जहां केंद्रीय राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री साहू के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे ।

RELATED POSTS

View all

view all