Live Khabar 24x7

महावृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे CM साय, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद

July 11, 2024 | by Nitesh Sharma

CM विष्णुदेव साय
CM विष्णुदेव साय
CM विष्णुदेव साय

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे।

Read More : CM साय और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर महेंद्र सिंह कलचुरी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, परिवार को बंधाया ढांढस

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all