Live Khabar 24x7

CM साय आज नारायणपुर और महासमुंद जिले का करेंगे दौरा, ‘किसान मेला-2024’ और इस महासम्मेलन में होंगे शामिल

February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज नारायणपुर और महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पुलिस लाईन हेलीपेड नारायणपुर (कुम्हारपारा) पहुंचेंगे।

Read More : CM विष्णुदेव साय कल नारायणपुर को देंगे 108 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात, किसान मेले में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री साय नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में आयोजित ‘किसान मेला-2024’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.35 बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपेड झलप जिला महासमुंद पहुंचेंगे और वहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम पश्चात झलप से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all