Live Khabar 24x7

CM साय का रायपुर रेंज पुलिस को निर्देश, भूमाफियाओं, अपराधियों और नशे के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई, बोले – छवि हुई धूमिल, राजधानी की पुलिसिंग बेहतर होना जरुरी

September 13, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में कलेक्टर्स-पुलिस अध्यक्ष कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है। इस बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हैं। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर रेंज पुलिस को अहम निर्देश दिए है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, यहां की पुलिसिंग बेस्ट हो ये बहुत ज़रूरी है। रायपुर में पिछली कुछ घटनाओं से राजधानी की छवि धूमिल हुई है। रायपुर में भूमाफियों द्वारा शासकीय और आम लोगों की जमीन पर कब्जा की बहुत शिकायतें हैं, राजस्व और पुलिस मिल कर इसपर नियंत्रण करें। राजधानी में रात में गश्त बहुत जरूरी है यहां नशीली दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई बहुत जरूरी है , इनके इकोसिस्टम को तोड़िए और अपराध के जड़ में जाइए।

नशे के खिलाफ स्कूल कॉलेज में अभियान चलाकर जागरूकता लाने की जरूरत है। रायपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बराबर हो और संगठित अपराध पे लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। सभी जिलों की पुलिस योजना बनाकर कार्रवाई करें ताकि अपराध और अपराधियों पे लगाम लगे।

RELATED POSTS

View all

view all