कल सीएम हाउस में नहीं होगा सीएम साय का जनदर्शन कार्यक्रम, किया गया स्थगित…

Spread the love

 

रायपुर। कल यानि गुरूवार 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन नहीं होगा। दरअसल जनदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। बता दे कि जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्या सुनते हैं। वहीं मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।


Spread the love