कल नहीं आयोजित होगा CM साय का जनदर्शन कार्यक्रम, अपरिहार्य कारणों से किया गया स्थगित
October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। मुख्यमंत्री और जनता का सीधा संवाद का कार्यक्रम, जनदर्शन इस गुरुवार यानी 10 अक्टूबर को आयोजित नहीं किया जाएगा। दरअसल जनदर्शन कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
बता दे कि जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्या सुनते हैं। वहीं मौके पर ही अधिकारियों समाधान के निर्देश देते हैं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।
RELATED POSTS
View all