कांग्रेस की दुर्गति आज पूरा देश देख रहा, ODISHA में BJP के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण : CM विष्णुदेव साय

Spread the love

 

रायपुर/सुंदरगढ़। CM विष्णुदेव साय ने आज ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जामपाली में जनसभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में आज हमारा पांचवा दिन है और बीते दिन नवरंगपुर, कोरापुट, कालाहांडी, बरगढ़, बलांगीर सहित कई लोकसभाओं में जाना हुआ है। ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है।

इस बार परिवर्तन अवश्य होगा। प्रदेश में 25 साल की बीजेडी सरकार को यहां की जनता उखाड़ के फेंकने वाली है और डबल इंजन की सरकार बनाने वाली है। सभी जानते हैं कि मोदी जी तो प्रधानमंत्री बन रहे हैं तो सबको लगता है कि इस बार प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा।

Read More : CM विष्णु देव साय ने ओडिशा में ली 3 जनसभाएं, कहा – ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 3100 रूपये में धान

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के एक साथ प्रचार करने के सवाल पर श्री साय ने कहा कि चुनाव प्रचार तो सभी करेंगे लेकिन आज कांग्रेस की क्या दुर्गति है वो पूरा देश देख रहा है। आज देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।


Spread the love