Live Khabar 24x7

मंत्री रामविचार नेताम के आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल CM विष्णु देव साय, नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का भी किया अवलोकन

July 31, 2024 | by Nitesh Sharma

01

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री रामविचार नेताम के साथ उनके नए आवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंत्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व CM पर साधा निशाना, बोले- भूपेश बघेल जी बताएं टीएस सिंहदेव ने मंत्री पद से इस्तीफा क्यों दिया था?

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय पूरे आवास का अवलोकन किया और परिसर में पारिजात का पौधा लगाया।गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के सेक्टर 24 में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित आवासों में से आवास क्रमांक एम-05 आबंटित हुआ है। मंत्री नेताम ने अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर आवास में गृह प्रवेश किया।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all