Live Khabar 24x7

CM विष्णु देव साय आज होंगे जनता से रूबरू, मुख्यमंत्री निवास में हर गुरुवार होगा “जनदर्शन” कार्यक्रम

June 26, 2024 | by Nitesh Sharma

CM Vishnu Deo Sai

 

रायपुर। CM विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर आज 27 जनवरी को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें।

मुख्यमंत्री साय आज 27 जून को “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all