Live Khabar 24x7

CM विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल

December 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CM विष्णु देव साय मंगलवार 26 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सवेरे 11 बजे से 11.55 बजे तक तेलीबांधा स्थित गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक माता सुंदरी पब्लिक स्कूल कचहरी चौक में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More : CM मोहन यादव के मंत्रिमंडल में क्या है जातीय समीकरण? जानें- किस वर्ग को मिला कितना हिस्सा?

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6 बजे तक शंकर नगर रायपुर में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कवि अपनी कविता के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों के बेटे के बलिदान को श्रद्धांजलि देंगे।

RELATED POSTS

View all

view all