Live Khabar 24x7

CM विष्णुदेव ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, फिर जमीन पर बैठकर किया भोजन, बोले – ये मेरा घर है, आपसे मिलने आता रहूंगा

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना जन्मदिन खास अंदाज में मना रहे है। उन्होंने बगिया शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को खूब दुलार किया। इस मौके पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव भी मौजूद रहे।

वहीं सीएम से ने बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।

RELATED POSTS

View all

view all