Live Khabar 24x7

CM विष्णुदेव साय ने दुर्ग को दी सौगात, 268 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

March 4, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG News

 

भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के उतई स्तिथ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सीएसवीटीयू परिसर में लगभग 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में नव निर्मित शैक्षणिक भवन का तो लोकार्पण किया साथ ही 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया। सीएसवीटीयू परिसर में 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से निर्माण किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण सीएम विष्णुदेव साय के हाथो संपन्न हुआ। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बीटेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पीएचडी की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा दुर्ग संभाग में विभिन्न विभागों के अंर्तगत कई विकास कार्यों का भी सीएम विष्णुदेव साय ने लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

RELATED POSTS

View all

view all