CM विष्णुदेव साय आज बालौद जिले के दौरे पर, डौंडीलोहारा में करेंगे जनसभा को संबोधित
March 28, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की आरपार की लड़ाई में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। स्टार प्रचारकों की भी सूची तैयार हो चुकी है। सीएम विष्णुदेव साय ने भी पहले चरण में होने वाले छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर में प्रचार का कमान संभाल लिया है। आज सीएम साय बालौद जिले के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर पार्टियों में दल बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस दौरान प्रदेश के सभी दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे डौंडीलोहारा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय साढ़े 12 बजे रायपुर से डौंडीलोहारा के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे डौंडीलोहारा से रायपुर लौटेंगे।
RELATED POSTS
View all