विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, महादेव से प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की
August 18, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विशाल कावड़ यात्रा में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित रहे। जहां सीएम साय और विस अध्यक्ष रमन सिंह कांवड़ लेकर चले।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। जगह-जगह कांवड़िए भगवान शिव जी को जल चढ़ाने जा रहे हैं। आज मारुति मंगलम में आयोजित कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
RELATED POSTS
View all