CM साय IG व SP की लेंगे बैठक, जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में होंगे शामिल
February 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Deo Sai) शनिवार को पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे नए पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां से 12.20 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे।
Read More : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय….
शेड्यूल के अनुसार जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा जशपुर में कई स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पुलिस अफसरों की बैठक लेंगे। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शमिल होंगे। सीएम रेंज आईजी और सभी जिलों के एसपी की कॉन्फ्रेंस बैठक लेंगे। जिसमें नशा और बढ़ते अपराध पर रोकथाम के निर्देश दिए जा सकते हैं। ये बैठक रायपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है।

RELATED POSTS
View all