Live Khabar 24x7

CM Writes To PM : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, पीएम आवास और आवास प्लस को लेकर किया अनुरोध

September 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CM Writes To PM : मुख्यंमंत्री भूपेश बघेल ने आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस बार मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई प्रतिष्ठा सूची 6,99,439 परिवारों के साथ आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के आवास को स्वीकृत कर लक्ष्य प्रदान करने का अनुरोध किया है।

CM Writes To PM : सीएम बघेल ने पत्र में लिखा कि राज्य सरकार के सामाजिक-आर्थिक जातिगत-2011 के मापदण्डों के अनुसार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में कुल 47,090 परिवार आवासहीन पाए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आवासों को स्वीकृति देते हुए लक्ष्य देने के साथ ही केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया है।

RELATED POSTS

View all

view all