Live Khabar 24x7

Coal Mine : अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

June 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

झारखंड। Coal Mine : धनबाद जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अवैध खनन के दौरान कोयला खदान धंस गई। हादसे में एक बच्चें सहित 3 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं कई लोग घायल हए हैं। जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मामले की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।

बता दें कि दुर्घटना में मारे गए एक शख्स की बॉडी रिकवर कर ली गई है। घायलों को लेकर बीसीसीएल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ एसएसपी धनबाद का कहना है कि इस मामले के लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार धनबाद से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे खदान धंस गई। जहां तीन लोगों कि मौत हो गई है ,वहीं कई लोगों के फंसे होने कि आशंका जाता जा रही है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। लोगों ने आगे बताया कि, स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहत और बचाव जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all