सराहनीय पहल : कलेक्टर की तत्परता से बुजुर्ग को मिला इलाज
May 24, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर : रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की तत्परता से एक बुजुर्ग का इलाज संभव हो पाया है। कलेक्टर को समाजसेवी के माध्यम से लकवाग्रस्त बुजुर्ग के बारे में जानकारी मिली।
इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य अमला मौके के लिए रवाना हुआ। सी मार्ट के करीब बुजुर्ग महिला नजर आई। फिर महिला को संजीवनी 108 एम्बुलेश से मेकाहारा लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। फिर तुरंत इलाज मिलना शुरु हुआ। बताया गया कि वह महिला 52 वर्ष की है और उसने अपना नाम सकून दुबेदी बताया। वह धमतरी के पुरी गांव की निवासी है।
RELATED POSTS
View all