Raipur News : महिला की अर्धजली लाश मिलने से फैली सनसनी, 3 से 4 दिन पुराना है शव, पुलिस जांच में जुटी
May 24, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Raipur News : राजधानी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की लाश मिली है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके में पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विचार का है।
मिली जानकरी के अनुसार, रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार इलाके में महिला की अर्धनग्न हालत में शव मिला है। लिहाजा महिला से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है। बताया जा रहा है कि शव 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, फिरहाल लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
RELATED POSTS
View all