Sonu Sood की सराहनीय पहल, गरीब बच्चों के लिए खोलेंगे स्कूल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ…
May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
मुंबई। एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक और सराहनीय पहल की है। वे बिहार के कटिहार जिले के अनाथ बच्चों के लिए स्कूल खोलेंगे। सोनू सूद ने हाल ही में बिहार के कटिहार के एक इंजीनियर से मुलाकात की, जिसने अपनी नौकरी छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल शुरू किया और उसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा। सोनू सूद इस स्कूल के लिए एक नयी बिल्डिंग और वंचित बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे।
दरअसल, सोनू ने इसी साल फरवरी में 27 साल के इंजीनियर बीरेंद्र कुमार महतो के बारे में सुना था। जिन्होंने नौतरी छोड़कर अनाथ बच्चों के लिए एक स्कूल खोला और उसका नाम सोनू सूद के नाम पर रखा। इस स्कूल में बीरेंद्र 110 बच्चों को फ्री में शिक्षा और भोजन देते हैं। वहीं सोनू सूद ने बीरेंद्र से मुलाकात कर स्कूल की नई बिल्डिंग पर काम शुरू करवा दिया है। इस पहल की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस दौरान सोनू ने कहा कि, “शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना गरीबी से निपटने के सबसे अच्छा तरीक है। हमारा उद्देश्य इन बच्चों को शिक्षित करना है ताकि उनके पास नौकरी के बेहतर अवसर हों। बता दें कि अभी भी सोनू सूद देश भर में करीब दस हजार छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं।
RELATED POSTS
View all