आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने दीवाली पश्चात सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश
November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज राजधानी रायपुर में दीवाली पश्चात सफाई व्यवस्था का विभिन्न स्थानों में प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर दीवाली पश्चात सफाई कार्य की स्थल समीक्षा की. आयुक्त ने वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इसी प्रकार निरन्तर अच्छी सफाई व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करके राजधानी शहर में दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने प्रगतिरत विकास कार्यों एवं सफाई कार्य का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग सम्बंधित अधिकारियों द्वारा नहीं होने पाए जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगतिरत विकास कार्यों की मॉनिटरिंग एवं सफाई कार्य का निरीक्षण नहीं कर रहे सम्बंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देश दिए हैँ कि गुणवत्ता युक्त सफाई सहित सभी प्रगतिरत निर्माण एवं विकास कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाये. सफाई व्यवस्था राजधानी शहर के अनुरूप बनाये रखा जाना सुनिश्चित किया जाये.
RELATED POSTS
View all