आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ रोपित, लोगों को दिया खास संदेश…
July 6, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण हितैषी आव्हान पर छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम महाभियान चलाया जा रहा है।
Read More : Raipur Bribe Case : महिला TI को रिश्वत लेते ACB ने रंगे हांथों गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना मामले में मांगे थे पैसे
आज नगर निगम मुख्यालय भवन के प्रांगण में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया. पौधा रोपित कर आयुक्त ने अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उद्यान विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव, नगर निवेशक निशिकांत वर्मा, सहायक अभियंता सोहन गुप्ता सहित अन्य नगर निगम अधिकारियों सहित लगाए गए पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से लेकर सुरक्षित पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया. पौधा सुन्दर ट्री गार्ड की सुरक्षा सहित रोपित किया गया।
RELATED POSTS
View all