Live Khabar 24x7

Congress : भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस, मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे राहुल गांधी

December 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Congress : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 जनवरी से शुरू होगी। राहुल गांधी इस बार मणिपुर से मुंबई तक चलेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी। 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ होगा। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा कुल 14 राज्यों से होकर गुजरेगी। इन राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शमिल है।

बता दें कि कांग्रेस की यह ‘भारत न्याय यात्रा’ 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी.असम, नागालैंड, मेघालय, बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र होते हुए मुंबई पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि बस से यात्रा होगी, कहीं कहीं पैदल भी होगा।

RELATED POSTS

View all

view all