Live Khabar 24x7

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के 43 विधानसभा में किए कॉर्डिनेटर नियुक्त, देखें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Congress

CG Congress

 

रायपुर। कांग्रेस ने आज महाराष्ट्र के 43 विधानसभा क्षेत्रों में कोर्डिनेटर नियुक्त किए है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली को साउथ नागपुर का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां 9.63 मतदाता हैं। महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। साल 2019 का चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने एनडीए के बैनर तले लड़ा था। बीजेपी ने 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 56 सीटों पर जीत मिली थी।

कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 44 सीटों पर ही जीत मिली थी। एनसीपी को 54 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

RELATED POSTS

View all

view all