Live Khabar 24x7

Congress की Bharat Jodo Nyay Yatra का आज समापन, राहुल गांधी बोले – यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है!

March 17, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर से 63 दिन पहले शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मुंबई में समापन होने जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो ज़रूर होगा, तो इस नफरत का आधार है अन्याय है।

इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मुंबई के मणि भवन संग्रहालय से ‘जन न्याय पदयात्रा’ शुरू की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘जन न्याय पदयात्रा’ शुरू होने के तुरंत बाद मुंबई के मणि भवन संग्रहालय पहुंचे। गांधी ने संग्रहालय ‘मणि भवन’ में महात्मा गांधी की स्मृतियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हम पूज्य बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और न्याय की स्थापना करेंगे।

रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के संदेश में उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य, शरद पवार और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए किसान नेता योगेंद्र यादव, मशहूर एक्टर स्वरा भास्कर जैसे कई बड़े चेहरे पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने कहा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर हम संविधान की रक्षा करेंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है… हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है, आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा – भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है, पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है! यात्रा के दौरान मैंने हर वर्ग के साथ हो रहे भयंकर अन्याय और उत्पीड़न को बहुत करीब से जाना और समझा। मैं देशवासियों की उम्मीदों भरी आंखों में छिपे छोटे-छोटे सपनों को अपने साथ लेकर जा रहा हूं। इस यात्रा से मेरा विश्वास और दृढ़ हुआ कि देश की पहली ज़रूरत न्याय है और हर वर्ग को समर्पित कांग्रेस के 5 न्याय ही संकटकाल से गुज़र रहे भारत की संजीवनी है।

RELATED POSTS

View all

view all