Live Khabar 24x7

Congress Bharosa Yatra : गांधी जयंती पर कांग्रेस निकलेगी भरोसा यात्रा, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का करेगी भ्रमण, जानें कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा

September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Congress Bharosa Yatra : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को एक-दिवसीय विधानसभा-स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया है।

अभियान के माध्यम से प्रदेश के समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर की यात्रा करते हुए अधिक से अधिक ग्राम/पंचायत का भ्रमण कर राज्य सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भाजपा सरकार द्वारा अपने विगत 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढ़ वासियों के साथ किये गये छल से आमजनता को अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम यात्रा के दौरान बाईक रैली, नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन किया जाना है।

कांग्रेस भरोसा यात्रा का प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मंत्रीमंडल के सदस्यगण, सांसद, विधायकगण अपने-अपने लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे। 2 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस भरोसा यात्रा के लिए संबंधित लोकसभा, जिला, विधानसभा प्रभारियों, स्थानीय वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारियों से आवश्यक सम्पर्क एवं समन्वय कर विधानसभावार रूट-चार्ट (यात्रा मार्ग, किलोमीटर सहित) तय करें।

2 अक्टूबर को प्रस्तावित एक-दिवसीय कांग्रेस भरोसा यात्रा में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए यात्रा को सफल बनावे।

RELATED POSTS

View all

view all