Live Khabar 24x7

Congress Bharosa Yatra : कांग्रेस की ‘भरोसा यात्रा’ होगी 2 अक्टूबर से शुरू, कई बड़े नेता होंगे शामिल, सभी विधानसभा से गुजरेगी यात्रा

September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

Loksabha Election 2024

 

रायपुर। Congress Bharosa Yatra : छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी अपनी भरोसा यात्रा निकलने जा रहे हैं। आचार संहिता को लागू होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सरकार के कार्यकाल के अंतिम दिन करीब है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी अपनी उपलब्धियों को सभी विधानसभा में अंतिम बार पहुंचाने के लिए भरोसा यात्रा निकल रही है। जिससे भरोसे वाली सरकार का नरेटिव करने में जुटी है। इस बीच भाजपा की परिवर्तन यात्रा और कांग्रेस की भरोसा यात्रा के बीच कड़ी टक्कर होगी।

इस यात्रा की शुरुआत गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर से होगी। यह यात्रा सभी विधानसभा में निकाली जाएगी। इसके लिए विधानसभा-वार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस की मैराथन बैठक के बाद इस यात्रा पर फैसला लिया गया है। वहीं यात्रा के दौरान कांग्रेसी सीएम भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हर विधानसभा से निकलने वाली यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दरअसल, अक्टूबर में आचार संहिता लगने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक रहे है। अब इसमें कितने वोट में परिवर्तित होते हैं यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगी। एक तरफ भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर खुशी जता रही है तो कांग्रेस अपनी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के पास पहुंच रही है।

RELATED POSTS

View all

view all