Live Khabar 24x7

Congress : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की 11 जनवरी को बड़ी बैठक, नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होंगे शामिल

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में 11 जनवरी को बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें AICC के महासचिव और नव नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), समस्त एआईसीसी सदस्यगण, समस्त विधायक, प्रत्याशीगण, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों से होकर गुजरने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के जैसा प्रभाव अब भारत न्याय यात्रा से उम्मीद की जा रही है। दक्षिण राज्य में दिखे प्रभाव के बाद कांग्रेस एक बार फिर से वही दोहराने जा रही है। इस बार राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इसके लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल और आलाकमान ने रूट मैप भी तैयार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन 11 जनवरी दोपहर 1.30 बजे माना विमानतल रायपुर होगा।

RELATED POSTS

View all

view all