Live Khabar 24x7

कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय कल दाखिल करेंगे नमांकन, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

April 18, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। राजधानी रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय कल नमांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए शंकर नगर स्थित राजीव भवन से रैली निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से ये रैली गुजरेगी। शक्ति प्रदर्शन करते हुए विकास उपाध्याय नमाकंन दाखिल करने पहुचेंगे। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Read More : Loksabha Election 2024 : दूसरे चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, कांकेर महासमुंद और राजनांदगांव के प्रत्याशी भर सकेंगे नामांकन

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही कल होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर भी चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली तो वहीं कल होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार पर भी रोक दिए गए हैं। तो वहीं इस बीच कांग्रेस पार्टी रायपुर में कल अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय कल अपना नामांकन भरेंगे।

वहीं ऐतिहासिक कांग्रेस भवन से नामांकन रैली निकाली जाएगी। जिसमें भव्य रैली के साथ विकास उपाध्याय नामांकन भरेंगे। यह नामांकन रैली शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरेगी। कल होने वाली इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पूरी तैयारियां कर ली है। इस नामांकन रैली में PCC चीफ दीपक बैज समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all