18 मार्च को होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, छत्तीसगढ़ के 5 प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी मुहर
March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली थी। लेकिन बैठक की तारीखों पर बदलाव किया गया है। अब बैठक 18 मार्च को होगी। बता दे कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगेगी। पिछली चुनाव समिति की बैठक में इन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई थी।
Read More : Abhijit Gangopadhyay Resign : हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत
इन सीटों पर मंथन होना बाकी
बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा सीटें शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पांचों सीटों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। खबर है कि बस्तर सीट से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नाम हटाकर अब कांकेर से जोड़ा गया है। बस्तर सीट में हरीश लखमा के साथ मोहन मरकाम का नाम पैनल में है। वहीं कांकेर में बीरेश ठाकुर और दीपक बैज का नाम पैनल में रखा गया है। यहां से पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया की दावेदारी थी, जिन्हें अब छोड़ दिया गया है। वहीं बिलासपुर लोकसभा के लिए विष्णु यादव के साथ देवेंद्र यादव का नाम जोड़ा गया है। वहीं रायगढ़ सीट पर अमरजीत भगत के साथ विधायक लालजीत राठिया का नाम पैनल में है। सरगुजा सीट पर शशि सिंह और प्रेमसाय सिंह टेकाम का नाम है।
RELATED POSTS
View all