Live Khabar 24x7

Congress ने प्रमोद कृष्णम को किया 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी से निकलने के बाद बोले – राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं

February 11, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी राजनितिक दलों में घमासान मचा है। कल्कि धाम पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस महसचिव किसी वेणुगोपाल का भी बयान आया है कि उनके निष्कासन का प्रस्ताव यूपी कांग्रेस कमेटी ने भेजी थी। प्रमोद कृष्णम को प्रियंका गांधी का सलाहकार भी बताया जाता था। हालांकि पार्टी कार्यवाही के बाद प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रया भी सामने आई है।

यूपी के संभल में 19 फरवरी को होने वाले कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और यूपी के मुख्यमंत्री योगी को भी निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रमोद कृष्णम को अनुशासनहीनता व बार-बार पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण निष्कासित किया गया है। निष्कासन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भेजा था।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निष्कासित होने पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि प्रमोद कृष्णम लगातार सार्वजनिक मंचों पर खुलकर विरोध करते रहे हैं।

कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस पर कसा तंज

वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कुमार विश्वास ने भी कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने पोस्ट में तुलसीदास की पंक्तियां लिखीं।

RELATED POSTS

View all

view all