Live Khabar 24x7

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल

April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी को लगतार झटके लग रहे हैं। पहले चरण का मतदान बस्तर में हो रहा है। इधर बिलासपुर से लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश ले लिया है। उनके साथ जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। वे 2008, और 2013 में बसपा से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं 2018 में जेसीसीजे से कोशिश कर चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हो गए हैं। संतोष कौशिक कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता माने जाते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all